• Monday, 09 February 2026
विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वाला धराया

विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वाला धराया

Vikas

शेखपुरा।

रविवार को कटनीकोल गांव के पास से विदेशी शराब डिलेवरी बॉय को पकड़ लिया गया। युवक दुकान की आड़ में शराब का कारोबार करता था। यह कार्यवाई गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने की।

उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने किया। गिरफ्तार युवक सुनील यादव एकसारी बीघा गांव निवासी भागीरथ यादव का पुत्र है।

DSKSITI - Large

युवक शहर के कॉलेज मोड़ पर एक दुकान चलाने की आड़ में शराब का कारोबार किया करता है। उन्होंने बताया कि युवक कटनीकोल गांव में एक व्यक्ति को विदेशी शराब के दो बोतल पहुंचाने जा रहा था। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From