• Monday, 09 February 2026
कीटनाशक दुकान की आड़ में विदेशी शराब कारोबार, दो गिरफ्तार

कीटनाशक दुकान की आड़ में विदेशी शराब कारोबार, दो गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात्रि में छापेमारी कर जहां दो शराब व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं 48 बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गई ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि बुधौली निवासी पियूष कुमार को दो बोतल विदेशी शराब के साथ शाम में गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा बताया गया कि यह मनोज साह के पुत्र शुभम कुमार के कीटनाशक दुकान से लाया गया है।

DSKSITI - Large

पुलिस जब वहां छापेमारी करने के लिए गई तो शुभम कुमार दुकान छोड़कर भागने में सफल रहा। दुकान को सील कर दिया गया। रात्रि में शुभम कुमार के द्वारा दुकान के पीछे दीवार तोड़कर शराब निकाली जा रही थी जिसके बाद मौके पर टीम वहां पहुंची। इस दौरान वह भागने में सफल रहा और मौके से 46 बोतल शराब बरामद की गई ।उधर चक दीवान मोहल्ले से रामप्रवेश यादव को देसी शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 7 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From