• Monday, 09 June 2025
वज्रपात होते ही महिला पुलिसकर्मी हो गयी बेहोश

वज्रपात होते ही महिला पुलिसकर्मी हो गयी बेहोश

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जेल में तैनात बिहार पुलिस की महिला पुलिसकर्मी वज्रपात होते ही बेहोश गई। महिला पुलिसकर्मी निभा कुमारी जेल के टावर पर अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात होने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गई।

DSKSITI - Large

बाद में काफी मशक्कत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति विकास रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन के द्वारा कोई मदद नहीं की गई। बाद में आईजी को फोन किए जाने के बाद एंबुलेंस मुहैया कराया गया और अस्पताल महिला को लाया गया है।

समाचार भेजे जाने तक महिला पुलिसकर्मी को होश नहीं आया है। महिला पुलिसकर्मी के पति ने बताया कि वज्रपात होने की वजह से वह बेहोश हो गई है। हालांकि महिला के शरीर पर वज्रपात से किसी जख्म के निशान नहीं हैं।

उधर महिला पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के 30 मिनट तक उसके उपचार की शुरुआत नहीं किए जाने से परिजनों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From