• Tuesday, 10 February 2026
घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक और हुआ बड़ा हादसा

घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक और हुआ बड़ा हादसा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा बरबीघा रोड में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक घर में घुस गया और एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा औधे-फरीदपुर गांव में रोड किनारे घटित हुआ। हालांकि इस घटना में घर के लोग बाल-बाल बचे।

DSKSITI - Large

जबकि चालक और सह चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया। इस संबंध में पीड़ित लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक घर में प्रवेश कर गया। हालांकि घर के लोग सतर्क थे और भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि जहां पर ट्रक घर में प्रवेश किया वहां लगातार लोगों की बैठकी होती थी परंतु घटना के समय वहां कोई नहीं रहने से बड़ा हादसा नहीं हो सका। वहीं घटना की सूचना मिलने पर हथियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की छानबीन करने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From