• Monday, 09 February 2026
अभी-अभी: गंगा स्नान करने जा रहे दो की दर्दनाक मौत : NH82 की लापरवाही

अभी-अभी: गंगा स्नान करने जा रहे दो की दर्दनाक मौत : NH82 की लापरवाही

Vikas

अभी-अभी: गंगा स्नान करने जा रहे दो की दर्दनाक मौत : NH82 की लापरवाही

बरबीघा, शेखपुरा:

बरबीघा, सरमेरा, मोकामा एनएच 82 बनाने वाली कंपनी की लापरवाही से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लगातार हादसे हो रहे हैं। कंपनी टोल रोड होते हुए भी बड़ी लापरवाही की है और टोल टैक्स आम लोग वसूल रहे हैं। तो कंपनी की लापरवाही से लोगों की जान भी जा रही है। यह मामला nh-82 निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही इस रूप में है कि कंपनी के द्वारा टू लेन बढ़िया रोड तो बना दिया गया परंतु जहां जहां भी पुल का निर्माण किया गया है पुलिया का निर्माण किया गया है वहां दोनों तरफ सड़क टूटी हुई है। गड्ढे बने हुए हैं । किसी तरह से उसको भर दिया गया है और इसकी चपेट में आने से बाइक सवार अमूमन अपनी जान से हाथ धो रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में दो लोगों की चली गई जान

ऐसे ही एक मामले में 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी । दोनों मृतक शेखपुरा जिले के देवरा गांव निवासी थे। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष कैलाश यादव (35 बर्ष) थे। गंगा स्नान करने के लिए दोनों जा रहे थे। बरबीघा सरमेरा मोकामा रोड में घोसवारी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव के पास यह हादसा हो गया। एक रेसर अपाचे बाइक पर 3 लोग सवार थे । जिसमें 2 पुरुष और 1 महिला थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार अपाचे बाइक से तीन लोग जा रहे थे। तभी पुलिया के नीचे टूटे हुए सड़क से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर और अपाचे की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को निकाल कर अस्पताल के लिए ले जाया गया। जहां महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर में फंसे एक मृतक को निकाला गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From