• Monday, 23 March 2026
बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट 2026, तीनों संकायों में टॉपर्स की सूची भी जारी

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट 2026, तीनों संकायों में टॉपर्स की सूची भी जारी

Vikas

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट 2026, तीनों संकायों में टॉपर्स की सूची भी जारी

पटना:

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी में समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने पटना स्थित मुख्य भवन में परिणाम की घोषणा की।

समिति के अनुसार इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों को मिलाकर कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद मात्र 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया।

विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया। 

वहीं कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी 479 अंक (95.80 प्रतिशत) के साथ राज्य टॉपर बनीं।

 वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

DSKSITI - Large

बोर्ड द्वारा जारी टॉप-5 सूची में समस्तीपुर, सीतामढ़ी, नवादा, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, पटना और वैशाली सहित कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

समिति ने बताया कि इस वर्ष कुल 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है और बड़ी संख्या में छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों से कहा है कि वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। साथ ही बोर्ड ने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिएशुभकामनाएं दी हैं।

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like