• Monday, 09 June 2025
ट्रैक्टर के चक्कर में टोटो हुआ हादसे का शिकार, महिला गंभीर

ट्रैक्टर के चक्कर में टोटो हुआ हादसे का शिकार, महिला गंभीर

stmarysbarbigha.edu.in/

ट्रैक्टर के चक्कर में टोटो हुआ हादसे का शिकार, महिला गंभीर

शेखपुरा

शेखपुरा आढ़ा रोड में पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह हादसा टोटो रिक्शा के पलटने से हुआ। ई रिक्शा के पलटने का प्रमुख कारण ट्रैक्टर चालक के द्वारा चकमा देने और उससे बचने की वजह से हुआ।

इसमें एक महिला जख्मी हो गई। कुछ अन्य को भी चोट लगा । गंभीर रूप से जख्मी महिला को सदर अस्पताल लाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा आ रही महिला ई रिक्शा पर सवार थी। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बचने के लिए ई रिक्शा चालक ने जो प्रयास किया तो ई रिक्शा पलट गयी। रिक्शा के पलटने पर उस पर सवार यात्री जख्मी हो गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोभा देवी नामक महिला की पहचान नबीनगर ककरार के रूप में की गई है। बताया गया कि महिला का पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ई-रिक्शा महिला के पैर के ऊपर ही गिर गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From