• Tuesday, 01 July 2025
आज MBBS डॉक्टरों का है हड़ताल, स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या होगा हाल

आज MBBS डॉक्टरों का है हड़ताल, स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या होगा हाल

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले सहित बिहार भर में राज्यव्यापी हड़ताल के तहत एमबीबीएस डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए हैं। 12 घंटे के लिए यह हड़ताल आह्वान किया गया है । हड़ताल का आह्वान आईएमए के द्वारा किया गया है। इस हड़ताल की वजह से शेखपुरा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद पड़ गई है। अस्पताल में आने वाले मरीज बगैर इलाज कराए ही लौट रहे हैं ।

आइए में के द्वारा इस हड़ताल के आह्वान की वजह से निजी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एमबीबीएस डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। निजी अस्पताल में भी कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि इमरजेंसी सुविधा को बहाल रखा गया है। सरकारी अस्पताल में भी इमरजेंसी सेवा चालू है।

DSKSITI - Large

क्यों गए हैं डॉक्टर हड़ताल पर

एमबीबीएस डॉक्टर हड़ताल पर जाने की वजह आयुर्वेदिक डॉक्टरों को शल्यक्रिया करने की अनुमति देना बता रहे हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टरों को भी सरकार के द्वारा सर्जरी करने की अनुमति दे दी गई है। इसी से नाराज होकर एमबीबीएस डॉक्टर 12 घंटे का सांकेतिक हड़ताल पर गए हैं । आईएमए के शेखपुरा जिला अध्यक्ष डॉ मृगेंद्र सिंह बताते हैं कि आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति सरकार ने दिया है जो गलत है। इसी का विरोध आईएमए के द्वारा किया जा रहा है। यह हड़ताल सांकेतिक रूप से शुरू किया गया है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। सरकार नहीं मानी तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like