• Thursday, 12 February 2026
तीज पे इस स्कूल की छात्राओं में कर दिया है गजब काम, गजब

तीज पे इस स्कूल की छात्राओं में कर दिया है गजब काम, गजब

Vikas

बरबीघा

तीज के अवसर पर बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में छात्राओं के बीच मेहंदी कांटेस्ट आयोजित किया गया। कांटेस्ट में सौ की संख्या में सप्तम से दशम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।

कॉन्टेस्ट में छात्राओं ने मेहंदी के एक-से-बढ़कर एक आकर्षक डिज़ाइन बनाए। कांटेस्ट में मुस्कान भारती, सोनाली कुमारी एवम शीतल कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वीतीय एवम तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों के चयन तीन सदस्यीय ब्यूटिशियन द्वारा किया गया।

प्राचार्य अरविंद मानव द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक सुधांशु शेखर ने बताया कि बच्चों की कलात्मकता को निखारने एवं शिक्षा को बहुआयामी और बहुउद्देशीय बनाने हेतु इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम विद्यालय में नियमित रूप से आयोजित होते रहते हैं। मेहंदी कांटेस्ट विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर टीचर स्नेहलता पांडेय एवम नूतन कुमारी भी मौके पर उपस्थित थीं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

tij

Comment / Reply From