• Monday, 09 February 2026
कोरोना नहीं थम रहा है। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले

कोरोना नहीं थम रहा है। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले

Vikas

शेखपुरा

जिले में पिछले 24 घंटे में 48 कोरोना संक्रमण के मामले आये है। आंकड़ा अब भी 2648 ही है। जबकि सोमवार को 15 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 2464 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या 174 हो गयी है। जिसमे से 11 की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है।

DSKSITI - Large

अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटा में यहाँ 48 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1000 से ज्यादा जाँच किया गया। घाटकुसुम्भा और अरियरी में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। जबकि सदर प्रखंड शेखपुरा में 05, बरबीघा और चेवाडा में दो दो तथा शेखोपुरसराय प्रखंड प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र के जाँच में एक पॉजिटिव पाया गया है। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो पर भी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From