• Friday, 17 May 2024
केन्द्र सरकार  ने 500 प्रखंड को इसलिए किया है चयन, यहां आज हुआ कार्यक्रम

केन्द्र सरकार ने 500 प्रखंड को इसलिए किया है चयन, यहां आज हुआ कार्यक्रम

DSKSITI - Small

केन्द्र सरकार  ने 500 प्रखंड को इसलिए किया है चयन, यहां आज हुआ कार्यक्रम 

 
शेखपुरा
 
सोमवार को शेखोपुरसराय प्रखंड के ई-किशान भवन में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी, ADM, OSD अमित कुमार, SDC सौरभ कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, DPM जीविका, जिला कृषि पदाधिकारी एवम मुख्य पार्षद का स्वागत प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी,CO, MOIC विपिन कुमार, सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा पौधा देकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन पिरामल फाउंडेशन की सोनी झा एवं सेराज हसन के द्वारा किया गया।आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी राज्य से आये पिरामल फाउंडेशन के संजीव कुमार ने किया।
गौरतलब हो कि पूरे भारत मे 500 प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है जिसमे शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के लिए चयनित किया गया है । जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण कृषि, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश, जल संसाधन, एवं सामाजिक विकास के अधिकार क्षेत्र के तहत इंडिकेटर तय किये गए है। 
 
बताया गया कि शेखपुरा जिला एक आकांक्षी जिला है और वर्ष 2018 से यह कार्यक्रम नीति आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिले में सुचारू रूप से चल रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए प्रधानमंत्री ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उद्धघाटन 7 जनवरी 2023 को किया है। बताया गया की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत 15 की परफॉर्मेंस इंडीकेटर एवं 30 डाटा पॉइंट्स चिन्हित किए गए है। राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई भी 5 इंडिकेटर और जोड़ सकती है। कार्यक्रम के दौरान नगर एवं ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, पिरामल फाउंडेशन की नेहा शर्मा, सेराज हसन, संजीव कुमार एवम सोनी झा उपस्थित रही, इसके साथ साथ केयर की टीम भी मौजूद थी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like