• Friday, 29 March 2024
यूपी में लाखों की ठगी करने वाला यहां छुप कर रह रहा था, धराया

यूपी में लाखों की ठगी करने वाला यहां छुप कर रह रहा था, धराया

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

उत्तर प्रदेश में कई व्यापारियों से अल्मुनियम व्यापारी बनकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले युवक को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुप्त रूप से घेराबंदी कर स्थानीय शेखपुरा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए युवक को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे उत्तर प्रदेश लेकर चली गई।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यूपी के जालौन जिला के ओराई से एक अलमुनियम व्यापारी से यहाँ   सदर प्रखंड के कुसुम्भा हाल्ट  ओपी क्षेत्र के अमानतपुर का जितेन्द्र कुमार  यादव  उर्फ जीतू आठ लाख रुपया ठगी कर फरार हो गया था। जो कि अमानतपुर निवासी शिवबालक यादव का पुत्र बताया गया है।

दिसम्बर 2018 की इस घटना के बाद वह यहाँ आकार छिपकर रह रहा था। इस सम्बन्ध में जालौन पुलिस टीम के एएसआई योगेश पाठक ने स्थानीय नगर थाना पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। ओराई थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी योगेश पाठक के नेतृत्व में एक पुलिस दल यहाँ पंहुचा। बाद में स्थानीय पुलिस की मदद ने उसके पैतृक गाव अमानतपुर में छापमारी की। गांव में पुलिस की भनक के बाद वह फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने बाद में उसे नगर क्षेत्र के कटरा चौक से गिरफ्तार कर लिया।

DSKSITI - Large

बुधवार को उसे न्यायलय में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में यूपी पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग की।  कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड प्रदान कर दिया। इस सम्बन्ध में एसपी दयाशंकर ने बताय कि अलमुनियम आपूर्ति के नाम पर जितेन्द्र ने रुपया की ठगी कर ली थी। जितेन्द्र कुमार पर अब तक 22 लोगो से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

उसने बिहार के पूर्व डीजीपी के एस दवेदी के एक ग्रामीण से भी रुपयों की ठगी कर रखा है। बाद में यूपी पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे लेकर चली गयी। उधर अन्य सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी की है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From