• Monday, 09 February 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर का औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर का औचक निरीक्षण

Vikas

शेखपुरा

जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर जिले भर में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए गए घरों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा यह निरीक्षण का कार्य किया गया। बरबीघा प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी एवं वरीय समाहर्ता अर्चना कुमारी ने इसका निरीक्षण किया।

DSKSITI - Large

पिंजरी पंचायत में निरीक्षण का काम संपन्न हुआ। इसकी जानकारी देते हुए अर्चना कुमारी ने बताया कि पिंजरी पंचायत के पिंजरी गांव और कुसेरी गांव में इंदिरा आवास योजना का निरीक्षण किया गया। इस योजना में 10 मकानों का निरीक्षण किया गया। दो मकान अर्ध निर्मित पाए गए हैं जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दी गई है और शीघ्र ही उसे बनाने के लिए कहा गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From