• Monday, 09 February 2026
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खून देने पहुंचे युवा

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खून देने पहुंचे युवा

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में सुभाष चंद्र की जयंती पर युवाओं ने उनके द्वारा दिए गए नारे को यथार्थ में बदल दिया। सुभाष चंद्र बोस के द्वारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के संकल्प के साथ युवा बरबीघा अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया ।

DSKSITI - Large

इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिले के रक्त कोष पदाधिकारी डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर बरबीघा रक्तदान शिविर में जुटे युवा सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान किया। युवाओं को इसकी प्रेरणा सुभाष चंद्र बोस से ही मिली थी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में कुल 5 युवाओं ने रक्तदान किया। इसका आयोजन आरएसएस से जुड़े युवाओं के द्वारा किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From