• Monday, 01 September 2025
एसपी ने कई थानाध्यक्ष को किया इधर से उधर। कुछ को इनाम, कुछ को सजा..

एसपी ने कई थानाध्यक्ष को किया इधर से उधर। कुछ को इनाम, कुछ को सजा..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

एसपी दयाशंकर ने कई थाना अध्यक्ष को इधर से उधर कर दिया और पुलिस लाइन ने पदस्थापना के इंतजार करने वाले को नया पदस्थापना की गई।

किसको कहाँ पे भेजा गया

पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार जो पुलिस लाइन से विधि व्यवस्था दंगा प्रभारी बनाया गया।

पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार को मध्य निषेध प्रभारी बनाया गया है।

अरविंद कुमार बरबीघा अंचल निरीक्षक

इसी तरह से पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार को हिंदी शाखा प्रभारी से पुलिस निरीक्षक बरबीघा अंचल एवं अतिरिक्त प्रभार पुलिस केंद्र से शेखपुरा दिया गया है।

सुबोध कुमार एससी एसटी थाना प्रभारी

इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार की बहुत दिनों से पदस्थापना की आश खत्म हुई और उनको अनुसूचित जाति थाना अध्यक्ष शेखपुरा बनाया गया है।

विनोद झा चेवाड़ा

इसी तरह से पुलिस अवर निरीक्षक विनोद झा को चेवाड़ा थानाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। यह भी पुलिस लाइन में इंतजार में थे।

अजय कुमार करंडे

इसी तरह से पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार को करंडे का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रमोद राय अरियरी

जबकि पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद राय को अरियरी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

DSKSITI - Large


राजनंदन कोरमा

जबकि पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन को पुलिस केंद्र से कोरमा का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

रामशरण सिरारी

इसी तरह से पुलिस अवर निरीक्षक राम शरण पासवान को महत्वपूर्ण थाना सिरारी ओ पी का अध्यक्ष बनाया गया है।

रामकुमार पासवान को सजा

जबकि पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार पासवान को अरियरी थानाध्यक्ष से हटाकर हथियामा ओ पी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इसे एक सजा के रूप में देखा जा रहा है।

जबकि नीरज पांडे को कुसुंभा ओ पी का अध्यक्ष बनाया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From