• Saturday, 11 April 2026
जमीन सर्वे  वालों के हड़ताल के दौरान लगा नारा: गद्दारों के तीन दवाई

जमीन सर्वे वालों के हड़ताल के दौरान लगा नारा: गद्दारों के तीन दवाई

Vikas
जमीन सर्वे  वालों के हड़ताल के दौरान लगा नारा: गद्दारों के तीन दवाई 
 
शेखपुरा
 
बिहार में जमीन के सर्वे का काम युद्ध स्तर पर सरकार के द्वारा किया जा रहा है। सेटेलाइट से मॉनिटरिंग के माध्यम से नक्शा बनाने और जमीन के नक्शा को डिजिटल करने को लेकर   अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। वहीं अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर 13 जनवरी से जमीन सर्वे में लगे कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
जमीन सर्वे  वालों के हड़ताल के दौरान लगा नारा: गद्दारों के तीन दवाई

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिला मुख्यालय पर सर्वे कर्मियों के द्वारा प्रत्येक दिन धरना दिया जाता है और खूब नारेबाजी की जाती है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े मजदूर संघ का भी समर्थन सर्वे में लगे कर्मियों के हड़ताल को मिल गया है। मौके पर पहुंचे पार्टी के नेताओं ने वहां जमकर नारेबाजी की और खूब नारा लगाया । जिसमें गद्दारों की तीन दवाई का नारा जोर-शोर से घूमता रहा। बता दें कि कर्मियों के द्वारा यह हड़ताल 11 सूत्री मांगों को लेकर किया गया है। 11 सूत्री मांगों में बर्खास्त किए गए कर्मी को बहाल करने, अपनी सेवा को नियमित करने, धरना सत्याग्रह की अवधि में वेतन कटौती वापस लेने, क्षेत्र भ्रमण के लिए इंधन इत्यादि देने सहित अनेक मांगों को रखा है।

जमीन सर्वे  वालों के हड़ताल के दौरान लगा नारा: गद्दारों के तीन दवाई

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like