
स्थापना दिवस की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा।
शेखपुरा।
शेखपुरा जिला 25 वां स्थापना दिवस 31 जुलाई को मनाई जानी है। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह समारोह स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की।
तैयारी का जायजा ले रहे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही साथ उन्होंने 30 जुलाई से होने वाले खेल का भी जायजा लिया।
खेल शुरू
सोमवार को विभिन्न तरह के खेल आयोजित किए गए हैं जिसमें सुबह से ताइक्वांडो का खेल चल रहा है। जिलाधिकारी ने ताइक्वांडो खेल का भी निरीक्षण किया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इस मौके पर डीडीसी निरंजन झा, कोषागार पदाधिकारी एस. आर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -