• Monday, 09 February 2026
शिवरात्रि महोत्सव का यहां हुआ भव्य आयोजन

शिवरात्रि महोत्सव का यहां हुआ भव्य आयोजन

Vikas

बरबीघा (शेखपुरा)

जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिव मंदिर बरबीघा के कुसेढी के पंचबदन स्थान में भव्य शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर शेखपुरा जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, जदयू जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार, जदयू नेता साकेत कुमार, पूर्व मुखिया पवन किशोर इत्यादि के द्वारा किया गया।

DSKSITI - Large

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि पंचबदन स्थान की महिमा दूर-दूर तक गायी जाती है। और इसे मनोकामना पूरक मंदिर माना जाता है । लोगों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शिव महिमा भजन कीर्तन का गायन किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष कार्यानंद सिंह ने कहा कि पंचबदन स्थान की आस्था और महिमा दूर-दूर तक है। इसलिए यहां की विधि व्यवस्था संभालने में सभी गका सहयोग सराहनीय रहता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From