• Tuesday, 17 June 2025
शेखपुरा: ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, विशेष कक्षाएं जारी रहेंगी

शेखपुरा: ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, विशेष कक्षाएं जारी रहेंगी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा: ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, विशेष कक्षाएं जारी रहेंगी

 

शेखपुरा जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। जिला दण्डाधिकारी सियाराम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत एक आदेश जारी किया है।

 

आदेश के अनुसार, शेखपुरा जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों की कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं उचित एहतियात के साथ सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। मिशन दक्ष और बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं को इस आदेश से छूट दी गई है।

 

यह आदेश 8 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From