• Saturday, 20 April 2024
ज्यादातर निवर्तमान मुखिया हारे, दो ने बचाई लाज, जिला परिषद में जीत का रिकॉर्ड

ज्यादातर निवर्तमान मुखिया हारे, दो ने बचाई लाज, जिला परिषद में जीत का रिकॉर्ड

DSKSITI - Small
चेवाड़ा
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में सोमवार को मतदान का काम खत्म हुआ। बुधवार को नगर परिषद शेखपुरा में मतगणना सुबह से शुरू हुई। देर से शुरू हुई मतगणना का चुनाव परिणाम 10:00 बजे के बाद आने लगा। इसमें 6 पंचायतों में 4 पंचायतों पर पुराने मुखिया की हार हुई। वहीं जिला परिषद की सीट पर एक शिक्षक पंकज कुमार ने जिले में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की और रिकॉर्ड बना दिया। शुरू से ही भारी मतों से पंकज कुमार ने बढ़त बनाए रखी। पंकज कुमार के जीत के बाद जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जे को कवायद भी शुरू हो गई निवर्तमान जिला परिषद के अध्यक्ष निर्मला देवी के पति संजीव कुमार एवं शेखपुरा पश्चिमी से जिला परिषद सदस्य दुलार मांझी के प्रतिनिधि के रूप में पैन गांव निवासी पंकज कुमार बधाई देने पहुंचे और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया । इस को लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के कुर्सी को लेकर राजनीतिक कवायद मानी जा रही है।

दो मुखिया ने बचाई लाज, चार को मिली हार

चेवाड़ा प्रखंड में दो निवर्तमान मुखिया अपनी लाज बचाने में सफल रहे। सर्वाधिक चर्चित चकंदरा के निवर्तमान मुख्य ने जीत दर्ज की। यहां रवि सिंह की पत्नी निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी की जीत हुई। यहां कई अपने लोगों के द्वारा रवि सिंह की पत्नी को पराजित कराने को लेकर कई खड़यंत्र किए गए। वहीं इस जीत के बाद समर्थकों और मतदाताओं में भारी खुशी है। रवि सिंह लगातार 5 सालों तक लोगों के बीच रहकर काम करने का परिणाम इसे बताया।

रवि सिंह एवं निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी

उन्होंने कहा कि वे केवल चुनाव में नहीं आते। 5 साल तक लगातार लोगों के बीच रहते हैं। उनके सुख दुख में शरीक होते हैं। जनता इसीलिए आशीर्वाद दिया है। उधर, लोहान से भी संजीव सिंह की दूसरी बार जीत हुई।

निवर्तमान मुखिया संजीव सिंह

निवर्तमान मुखिया संजीव सिंह की जीत पर समर्थकों में भारी खुशी है। वहीं उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि प्रजातंत्र में विरोध होना भी प्रजातंत्र की खूबसूरती है। इसे हुए किसी रूप में  देखते हैं और उन्होंने सभी को इसके लिए शुक्रिया अदा किया है। उधर, एकरामा पंचायत से हरिनंदन यादव ने 22 मतों से जीत दर्ज की है। यहां निवर्तमान मुखिया को हार मिली है। जबकि लहना पंचायत से भी भरत यादव ने शानदार विजय हासिल किया है और निवर्तमान मुखिया को पराजित कर दिया।

एकरामा पंचायत से हरिनंदन यादव

DSKSITI - Large

इसी तरह सियानी पंचायत से भी निवर्तमान मुखिया की हार हुई और लक्ष्मी प्रसाद की जीत हुई है।

चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा पंचायत से मनोज यादव की पत्नी फूल कुमारी ने मुखिया पद पर जीता चुनाव

जिला परिषद में रिकॉर्ड जीत

जिला परिषद में  शिक्षक एवं युवा पंकज कुमार ने रिकॉर्ड 6865 मतों से जीत दर्ज की। जिले में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड किया है। हो सकता है बिहार में भी सर्वाधिक मत यह हो। पंकज कुमार ने इसे जनता का समर्थन बताया है। वहीं पंकज कुमार की जीत पर भारी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं। जिसमें  प गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह भी प्रमुख है
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like