• Saturday, 18 May 2024
धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती

धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती

DSKSITI - Small

शेखपुरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शरद पूर्णिमा उत्सव में अनेकों कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले के समाहरणालय मैदान, अरधौती धाम, बरबीधा, धरसेनी, चेवाडा, सहित विभिन्न स्थानों में बौद्धिक, खेलकूद, चारित्र निर्माण विषय मागदर्शन आदि द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया।

DSKSITI - Large

इस मौके पर शेखपुरा नगर क्षेत्र स्थित समाहरणालय मैदान में स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये मुंगेर व नालंदा विभाग के धर्म जागरण प्रमुख विनोद कुमार सिंह (प्रचारक) ने कहा कि संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए। वे अपने गुणों से दूसरे को लाभान्वित कर सकें। उन्होंने कहा कि देश में जो समस्या हैं उसे स्वयंसेवक अपने प्रभाव से दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि संघ के वर्षभर में आयोजित प्रमुख छह उत्सवों में शरद पूर्णिमा उत्सव इसलिए प्रमुख है क्योंकि यह प्रकृति का पर्व है। प्रकृति से हमें समरसता की शिक्षा मिलती है। अतः हम एकरस होकर समरस समाज की रचना करें। वहीं उन्होंने महिर्षि वाल्मीकि के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी में समभाव भारतीय संस्कृति के अनुरूप आचरण करने की प्रेरणा प्रदान करने की बात कही। मौके पर सह जिला संघचालक राधेश्याम वर्णवाल, सह जिला कार्यवाह अभय कुमार, जिला प्रचारक रंजीत राठौर, भाजपा नेता मनोज सिन्हा, जिला शारीरिक प्रमुख गोपाल कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख सुभाष वरवीगहिया,सह जिला सेवा प्रमुख दीपक कुमार, सह नगर कार्यवाह विशाल आनंद, नगर व्यवस्था प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार, नगर प्रचार प्रमुख राजकुमार, मुख्य शिक्षक निलेश चन्द्रा, बलराम आनंद, माधव कुमार , पिंटु बरहपुरीया, जदयू नेता अनिल कुमार सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like