• Tuesday, 01 July 2025
तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती

तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती

stmarysbarbigha.edu.in/

तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती 

 

शेखोपुर सराय, शेखपुरा 

 

 

शेखपुरा जिला के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में नालंदा जिला के अस्थामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयाव गांव निवासी मोहम्मद मोहिउद्दीन के पुत्र ताकिर उद्दीन सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

 

 पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार से मिली सूचना में बताया गया कि युवक के बहन की शादी थाना क्षेत्र के इसी गांव में थी। बगल में उसका आना-जाना था। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध बना। शादी का प्रलोभन देकर युवती से यौन शोषण किया गया। इसके बाद गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया । 

 

 

DSKSITI - Large

 

इसी की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। उधर, इसी में युवती का बयान कोर्ट में गुरुवार को दर्ज कराया गया।

 

उधर, सामाजिक स्तर पर इस पूरे मामले को पंचायत के माध्यम से ही सुलझाया गया। इसकी भी सूचना मिली कि लड़की से लड़के का निकाह करा दिया गया था। जिसके बाद लड़की को ससुराल ले जाने से लड़के के द्वारा आनाकानी की गई। तब जाकर लड़की ने फरवरी में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई उसके बाद से ही लड़का फरार चल रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like