• Monday, 09 February 2026
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सेटिंग करने वाला सेटर गिरफ्तार

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सेटिंग करने वाला सेटर गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के मिशन चौक के पास डाक स्थान के निकट घर बनाकर रहने वाले राजनीति सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार को पटना पुलिस ने रेलवे की परीक्षा में सेटिंग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। वह रामिबीघा का निवासी है।

DSKSITI - Large

पुलिस ने बताया कि अभिजीत कुमार 2018 में ग्रुप डी की हुई परीक्षा में सेटिंग का काम करता था । वही पंकज कुमार नामक एक युवक की सेटिंग के दौरान फोटो स्कैन कर फौजी कुमार को बैठाया गया। फौजी कुमार की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी थी।

अभिजीत कुमार का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। कुछ दिन पूर्व उसने मोबाइल ऑन किया। मोबाइल सर्विलांस पर होने की वजह से पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From