• Monday, 09 June 2025
राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य होगा प्रारंभ

राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य होगा प्रारंभ

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

जिला के सभी अंचलों में राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिला में 15 नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदो- बस्त पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

DSKSITI - Large

सभी पदाधिकारियों को पटना निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। सभी विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को अंचलों में प्रतिनियुक्ति किया गया है। शेखपुरा अंचल में श्वेता, दीपषिखा, तब्बसुम, बरबीघा अंचल में नीरज कुमार, सुनीति स्नेहा, सुश्री रचना, अरियरी अंचल-इन्द्रजीत कुमार, अनामिका सिन्हा, रूपा कुमारी, चेवाड़ा अंचल में- सुनीति कुमारी, सुशील कुमार राय, शेखोपुरसराय अंचल-खुशी कुमारी एवं घाटकुसुम्भा अंचल के लिए आकांक्षा कुमारी एवं विद्यानंद विवेक को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों के लिए अंचलों में अलग-अलग विशेष शिविर का निर्माण किया गया है। जो संबंधित गाँव के सरकारी भवनों में बनायें गये है। सभी नवनियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि ससमय अपने निर्धारित शिविर में सर्वेक्षण एवं बंदोस्त कार्यो का सम्पादन करना सुनिष्चित करेंगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From