• Monday, 29 April 2024
गणवेश में निकले RSS स्वयं सेवक: गए गीत- हिन्दु देश हिन्दु का

गणवेश में निकले RSS स्वयं सेवक: गए गीत- हिन्दु देश हिन्दु का

DSKSITI - Small

गणवेश में निकले RSS स्वयं सेवक: गए गीत- हिन्दु देश हिन्दु का

शेखपुरा

हिंदू नव वर्ष संवत्सर को लेकर शनिवार को शेखपुरा के शेखोपुरसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर नववर्ष के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। आगे-आगे भगवा ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ता सड़कों पर निकले और गणवेश में आर एस एस के स्वयंसेवकों ने संघ के गीतों का गायन किया। गीतों का गायन करते हुए संघ के स्वयंसेवक सड़कों पर पथ संचलन करते रहे। नववर्ष के अवसर पर इन लोगों को देखने के लिए भी वहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

नव वर्ष के अवसर पर नीमी कालेज से पथ संचलन निकालकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः वापस कालेज पहुंच कर समापन किया गया। मौके पर जिला कार्यवाह अनिल कुमार, जिला प्रचारक अनिकेत कुमार व्यवस्था प्रमुख सुभाष वरबीगहीया , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल,जिला सेवा प्रमुख, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख पंकज चौरसिया , अस्थावां खंड प्रमुख आशुतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे

 

आर एस एस के स्वयंसेवकों ने संघ के गीत गाए

देश के बहादुरो जागो जयातुरो
है समय प्रयाण का हिन्दु देश हिन्दु का
राष्ट्र धर्म के लिये जिये मरे ॥धृ॥
हम जवान देश के लाडले स्वदेश के
गति कभी रुके नही सर कभी झुके नही
पंथ आग से भरा डगमगा रही धरा
वात जोर जोर पे देह सब सखोर दे
पर विराम ले न हम बढे कदम बढे कदम

मत्त हो बढे चलो शृंग पर चढे चलो
DSKSITI - Large

आसमान भेद लो अंग मे लपेट लो
लक्ष अभी दूर है श्रम तनिक जरूर है
हिन्दु बन्धु साथ ले बंग सिंधु पूर्ण ले
विघ्न व्युह तोड कर बढे चलो बढे चलो
तन स्वजाती मे पले मन विजाती मे ढले
उस कृतघ्न पाप को गत्त बीच गाढ लो
जो चरित्रवान है वो सदा महान है
गांव गांव झूमती विजय पांव चूमती
आ रही निहार लो बहादुरो बहादुरो बहादुरो

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like