• Monday, 09 February 2026
Live CCTV: बंद घर मे फिर हुई चोरी, पुलिस गस्ती फेल

Live CCTV: बंद घर मे फिर हुई चोरी, पुलिस गस्ती फेल

Vikas

बरबीघा

नगर में चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है।हर तीसरे तीन कहीं ना कहीं चोरी की वारदात हो रही है।लेकिन पुलिस एक भी मामले का उद्भेदन करने में नाकाम हो रही है।बीती रात भी गोलापर स्थित खरजम्मा मोहल्ले में बंद घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घर के मुख्य दरवाजे का ताला काट कर एवं पड़ोसियों के घरों से बाहर से बन्द कर घटना को अंजाम दिया गया।चोरों ने पूरे इतमिनान से घर के अंदर जेवर एवं रुपया लेकर चंपत हो गए।

DSKSITI - Large

इस संबंध में मकान मालिक के पड़ोसी भोला कुमार,पिंटू कुमार एवं अन्य पड़ोसियों ने बताया कि मकान मालिक सिद्धेश्वर प्रसाद पत्नी सहित एक सप्ताह से पटना गए हुए हैं।उनका पुत्र अरुण कुमार पटना में बैंक में काम करते हैं।पड़ोसियों ने बताया कि चोरों ने रात में उनके घरों को आगे से लॉक कर दिया था।और घटना को अंजाम दिया।

लगातार हो रही चोरी

जबकी मोहल्ले में ही एक और किराना गोदाम का भी ताला काटा गया है।पर चोर वह घटना को अंजाम नहीं दे सके।
सुबह पड़ोसियों के घर के दरबाजे बाहर से बन्द होने पर शोरगुल शुरू हुआ और चोरी की घटना की जानकारी लोगों को हुई। बगल परिवार के लोगों ने फोन पर मकान मालिक को चोरी की सूचना दी गई है।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि 3 दिन पूर्व भी सकलदेव नगर मोहल्ले में बंद घर में चोरी की घटना हुई थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From