• Monday, 09 June 2025
जर्जर रोड की बदलेगी तस्वीर। 58.44 करोड़ से बनेगी सड़क। पथ निर्माण मंत्री ने दी जानकारी।

जर्जर रोड की बदलेगी तस्वीर। 58.44 करोड़ से बनेगी सड़क। पथ निर्माण मंत्री ने दी जानकारी।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा शाहपुर की जर्जर सड़क के दिन अब बदलेंगे। इसकी जानकारी टि्वटर हैंडल पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने दी। नंदकिशोर यादव के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शेखपुरा-शाहपुर जर्जर सड़क के निर्माण पर 53.44 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

58.48 करोड़ की लागत से बिहार के 9 जिलों में दस सड़कों का निर्माण होगा।

पथ निर्माण मंत्री के द्वारा अन्य जिलों में भी बनने वाली सड़क की जानकारी दी गई है।

बता दें कि शेखपुरा से शाहपुर जाने वाली सड़क एक बहुत ही उपयोगी सड़क है और इस सड़क मार्ग पर शेखपुरा जिले के कई गांव तो बसे हुए हैं। साथ ही साथ इससे नालंदा जिले एवं नवादा जिले का यात्रा बहुत ही सहज और सुगम हो जाता है परंतु यह सड़क जर्जर होने की वजह से लोग इस मार्ग पर जाना नहीं चाह रहे हैं परंतु पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के द्वारा सड़क के निर्माण की जानकारी दिए जाने से लोगों में खुशी देखी जा रही है।

इस सड़क के निर्माण को लेकर बहुत दिनों से शेखपुरा के लोग मांग कर रहे थे जिसकी जानकारी ट्विटर पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के द्वारा दी जाने के बाद लोगों में खुशी देखी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like