• Monday, 09 June 2025
अभी अभी : ठेस लगने से गिरी महिला और हो गयी मौत, अभी पहचान नहीं

अभी अभी : ठेस लगने से गिरी महिला और हो गयी मौत, अभी पहचान नहीं

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

कहा गया है कि जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं। ऐसा ही एक नजारा रविवार को देखने को मिला। एक महिला पैदल चल रही थी। बीच महिला अचानक ठेस लगा और गिर पड़ी। गिरने के साथ ही महिला की मौत हो गई। यह मंजर वहां के आसपास के लोग देख रहे थे। सभी आश्चर्यचकित हैं। गिरने के बाद महिला की मौत हो गयी।

रविवार को पूर्वाह्न् दस बजे शहर के गिरिहिंडा मुहल्ला अवस्थित आर्य समाज मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की मौत ठेस लगने से हो गई। मृत महिला की पहचान अभी नहीं की हो सकी है । महिला की आयु लगभग सत्तर साल से अधिक आंकी जा रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क के किनारे से महिला जा रही थी। तभी एक पत्थर में पैर टकरा गया और ठेस लग गया। ठेस लगने के बाद महिला वहीं गिर पड़ी। महिला गिरने के बाद वहां से फिर उठ नहीं सकी। स्थानीय लोग जब तक पहुंचे तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।

अचानक से हुई इस घटना के बाद वहां के लोग स्तब्ध रह गए। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला का मौत बहुत ही दुखद तरीके से हुआ है। अचानक से महिला की मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। अब स्थानीय लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल कर महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वही महिला की पहचान नहीं होने की वजह से लोगों के द्वारा स्थानीय टाउन थाना की पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। टाउन थाना की पुलिस के द्वारा लाश को बरामद कर सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

DSKSITI - Large

भोकल फ़ॉर लोकल

लोकल बाजार ऑनलाइन दुकान से खरीदारी करने के लिए नीचे के लिंक पे क्लिक करें..

http://www.okshop.in/localbazaarpowerdbysnewscom7xr7a

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like