• Monday, 09 February 2026
बूथ लेवल तक राष्ट्रीय जनता दल की शुरू हो गई है चुनावी तैयारी

बूथ लेवल तक राष्ट्रीय जनता दल की शुरू हो गई है चुनावी तैयारी

Vikas

बरबीघा

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बूथ लेवल तक चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अनिल शंकर सिन्हा के पेट्रोल पंप पर किया गया ।

DSKSITI - Large

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस में राहत केंद्रों पर भारी गड़बड़ी को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है एवं बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल तक कार्यकर्ता की संख्या बढ़ाने पर बैठक में चर्चा हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के नेता रामदेव यादव, संतोष कुमार, सहित अनिल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From