शेखपुरा में फर्जी यूपीएससी रिजल्ट मामले का आरोपी वायरल रंजीत गिरफ्तार
शेखपुरा में फर्जी यूपीएससी रिजल्ट मामले का आरोपी वायरल रंजीत गिरफ्तार
शेखपुरा में फर्जी यूपीएससी रिजल्ट मामले का आरोपी वायरल रंजीत गिरफ्तार
शेखपुरा: फर्जी तरीके से यूपीएससी में सफलता का दावा कर चर्चा में आए युवक रंजीत कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माहुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत कुमार यादव पर यूपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा करने का आरोप है। इस में उसके द्वारा दिए गए मोटिवेशनल भाषण की वजह से हुआ देशभर में वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार यादव ने हाल ही में घोषित यूपीएससी परिणाम में खुद को सफल अभ्यर्थी बताते हुए 440वीं रैंक मिलने की बात फैलायी थी। इस खबर के बाद इलाके में कई जगहों पर उसका सम्मान भी किया गया था। पूर्व विधायक विजय यादव, स्थानीय मुखिया और पुलिस अधिकारियों ने भी उसे बधाई दी थी। बाद में जब लोगों ने परिणाम की जांच की तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है और असली अभ्यर्थी कोई अन्य है। इसके बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देश भर में चर्चा का विषय बन गया।
मामले के देश भर में वायरल होने के बाद पुलिस ने रंजीत कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अवर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!