Big News: चीनी लेकर आए ट्रक में मिली चालक की लाश से सनसनी
चीनी लेकर आए ट्रक में मिली लाश से सनसनी
शेखपुरा
शेखपुरा में शनिवार की सुबह नरकटियागंज से चीनी लेकर आए एक ट्रक के चालक की लाश मिली। लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को बरामद किया है। ट्रक मालिक को इसकी सूचना दी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखपुरा नगर क्षेत्र के बुधौली निवासी चीनी व्यवसाई अशोक कुमार ने बताया कि मोतिहारी के ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से ट्रक को लिया गया था और नरकटियागंज से एक ट्रक चीनी मंगाया गया था।
6 बजे सुबह से ट्रक के चालक को उनके द्वारा कॉल करके जानकारी लेने का प्रयास किया गया परंतु उसने कभी मोबाइल रिसीव नहीं किया।
जिसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी को मोतिहारी में कॉल किया गया। उसके बाद लोकेशन के आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी वालों ने बताया कि अरुण लाइन होटल के पास उनका ट्रक खड़ा है।
उसके बाद जब वह ट्रक पर आकर देख तो केबिन में एक लाश पड़ी हुई थी। ट्रांसपोर्ट कंपनी वालों को इसकी सूचना दी गई और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। ट्रक के मालिक को भी सूचना मिल गया है। उधर, मौके पर स्थानीय आदर्श थाना के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी पहुंचे और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।
इस संबंध में टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान ट्रक के चालक के रूप में की गई है । यह मोतिहारी का ही निवासी है। 45 वर्षीय लाल दीप शाह के रूप में पहचान हुई है। ट्रक के मालिक ने इसकी पहचान की है। बताया कि चाकू भी मौके से बरामद हुआ है और आशंका है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करके ट्रक को यहां लाकर खड़ा किया गया है। छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि ट्रक का खलासी कोई सामने नहीं आया है। मलिक का कहना है कि कोई खलासी भी ट्रक में था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!