• Monday, 27 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों की जीत बताया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों की जीत बताया

Vikas

 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों की जीत बताया 

 
 शेखपुरा।
 
नीट परीक्षा विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रविवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान "छात्र जीते, सरकार झुकी" और "राहुल गांधी जिंदाबाद" जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
 
विजय मार्च को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि यह देश के छात्रों की एक बड़ी जीत है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों के कारण सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा। हालांकि उन्होंने कहा कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है।
 
उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए, घोटाले के सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
DSKSITI - Large

 
मार्च में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, मुन्ना सिंह, दानी प्रसाद, लखन महतो, विनोद सिन्हा, पप्पू सिंह, मुन्ना खान, पिंटू कुमार तथा छात्र नेता प्रिंस कुमार, रौशन कुमार, प्रिंस कुशवाहा, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like