• Sunday, 09 August 2026
फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार

फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार

Vikas
फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार
 
शेखपुरा।
 
बुल्लाचक मोहल्ले की एक लाइब्रेरी से शुरू हुई फर्जी बैंक खाते खोलने की शिकायत ने साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को लाइब्रेरी संचालक रवि गुप्ता को गंजपर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मालदह गांव निवासी साइबर कैफे संचालक साहिल कुमार को भी पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, बायोमेट्रिक उपकरण, फिनो बैंक के एटीएम कार्ड और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।
 
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच में पिछले दो माह के दौरान करीब 31 बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन में किए जाने की आशंका है।
 
बताया गया कि छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट और ऑनलाइन आवेदन के नाम पर लोगों से आधार, फोटो और बायोमेट्रिक लेकर उनकी जानकारी के बिना बैंक खाते खोले जाते थे। प्रत्येक खाते के बदले आरोपियों को करीब पांच हजार रुपये मिलते थे।
DSKSITI - Large

 
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से चैट, कॉल रिकॉर्ड, ऑनलाइन लेनदेन और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From