• Tuesday, 24 June 2025
मेहुस हत्याकांड। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

मेहुस हत्याकांड। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

मेहुस हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिलने के लिए नवादा भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। उनके साथ वारसलीगंज अपसढ़ के अखिलेश सिंह भी थे।

गिरिराज सिंह मेहुस गांव पहुंचकर परिजनों से मिले और इस हत्याकांड की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी और इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

बात दे कि बुधवार को जदयू नेता जयराम सिंह के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पंचायत के मुखिया चितरंजन सिंह एवं उनके भाई निरंजन सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुखिया को नामजद अभियुक्त बनाए जाने के बाद जिले की राजनीति में सरगर्मी आ गई है और इस हत्याकांड को राजनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like