• Thursday, 26 February 2026
तिवारी फास्ट फूड की आड़ में शराब तस्करी, 51 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तिवारी फास्ट फूड की आड़ में शराब तस्करी, 51 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Vikas

तिवारी फास्ट फूड की आड़ में शराब तस्करी, 51 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

शेखपुरा।

बरबीघा नगर क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी पुरानी शहर मोहल्ला में की गई।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुरानी शहर, बरबीघा निवासी कृष्ण प्रसाद यादव के पुत्र मनोज प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह थाना के बगल में ‘तिवारी फास्ट फूड’ की दुकान चलाता था और उसी की आड़ में शराब तस्करी का धंधा संचालित करता था। ग्राहक के संपर्क करने पर वह घर से शराब लाकर होम डिलीवरी करता था।

उत्पाद थाना शेखपुरा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर डिलीवरी के लिए निकलने वाला है। इसी के बाद उसे पकड़ गया।

 तलाशी के दौरान उसके पास से 180 एमएल की कुल 51 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9.18 लीटर बताई गई है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर लंबे समय से शहर के विभिन्न मोहल्लों में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like