• Wednesday, 18 March 2026
बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइक बरामद

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइक बरामद

Vikas

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइक बरामद 


 
बरबीघा, संवाददाता :
 
बरबीघा पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। इसी आधार पर गंगटी मोड़ के पास एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की और गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की जानकारी दी।
 
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के घरयारी गांव में छापेमारी की, जहां से हीरो होंडा और पल्सर समेत छह चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।
 
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
DSKSITI - Large

 

गिरफ्तार युवकों की पहचान घरयारी गांव निवासी महेंद्र पासवान, बड़ी घरइयारी के आनंद मोहन यादव, छतरपुर बिंद निवासी आशीष कुमार उर्फ छोटू तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like