
GOOD NEWS: बिहार की एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

बिहार की एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
न्यूज़ डेस्क
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में देश के विभिन्न सेवा कार्यो में लगे लोगों को पुरस्कृत किया गया। बिहार से एकमात्र शेखपुरा जिला की एएनएम गायत्री देवी को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार के मिलने की खुशी में बड़ी संख्या में लोगों ने गायत्री कुमारी को बधाई दी है।
बिहार की एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत pic.twitter.com/HF6HQzT28T
— SNEWS भरोसे की खबर (@snews_live) June 22, 2023

जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा गवय गांव में तैनात गायत्री कुमारी को दिया गया है। यह पुरस्कार गायत्री कुमारी को उनकी सेवा कार्यो को देखते हुए दिया गया है। जिसमें परिवार नियोजन, टीकाकरण, कोविड-19 महामारी के दौरान योद्धा के रूप में काम करने के साथ-साथ पुरुष नसबंदी के अभियान में बेहतरीन उपलब्धि के लिए दिया गया है।
गायत्री कुमारी के इस उपलब्धि पर बड़ी संख्या में लोगों ने उसे बधाई दी है।




बिहार की एएनएम गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत pic.twitter.com/HF6HQzT28T
— SNEWS भरोसे की खबर (@snews_live) June 22, 2023
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!