• Wednesday, 07 January 2026
इंस्टाग्राम रील्स को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पुलिस की पहल से हुआ समझौता

इंस्टाग्राम रील्स को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पुलिस की पहल से हुआ समझौता

Vikas

इंस्टाग्राम रील्स को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पुलिस की पहल से हुआ समझौता 

 

 शेखपुरा। 

 

इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करने को लेकर पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवाद का समाधान महिला थाना शेखपुरा की पहल पर आपसी समझौते से हो गया। पुलिस काउंसलिंग के बाद पति अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर घर लौट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहूस थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर पोस्ट करती थी, जिससे नाराज होकर उसके पति ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके पहुंची और महिला थाना शेखपुरा में पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी महिला के पति राहुल कुमार राम को नोटिस भेजकर काउंसलिंग के लिए थाना बुलाया। नोटिस मिलने पर पति-पत्नी दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई गई।

 

महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि रील्स पोस्ट करने को लेकर पति को सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। काउंसलिंग के दौरान महिला ने भविष्य में विवादित सामग्री पोस्ट न करने की सहमति जताई, जबकि पति ने पत्नी और बच्चों को सम्मानपूर्वक साथ रखने का आश्वासन दिया।

DSKSITI - Large

 

समझौते के बाद पति अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर खुशी-खुशी घर लौट गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की शादी वर्ष 2019 में राहुल राम के साथ हुई थी। दोनों दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में मजदूरी करते थे, उसी दौरान महिला सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like