• Tuesday, 27 January 2026
Big Breaking: नाली विवाद में भाई ने गोली मार कर ले ली भाई की जान

Big Breaking: नाली विवाद में भाई ने गोली मार कर ले ली भाई की जान

Vikas

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के रहिचा गांव में नाली विवाद में गुरुवार को ममेरे भाई ने भाई को गोली मारकर जान ले ली। यह घटना गुरुवार की सुबह घटी है। इसमें रंजीत पासवान को सिर में गोली लगी थी। जिसे सदर अस्पताल भेजा गया था। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक और गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया।

DSKSITI - Large

ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया है कि यह मामला शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के रहिंचा गांव का है। गांव के राजेश पासवान को गोली लगी है। उसे परिवार वाले निजी वाहन से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए लेकर गए हैं।

क्या मामला

बताया जाता है कि अपने रिश्तेदार में भाई लगने वाले परिवार से झगड़ा चल रहा था। नाली विवाद को लेकर यह झगड़ा बढ़ गया और इसी में गोलीबारी हो गई। जिसमें 2 गोली लगने की जानकारी मिली है । हालांकि पक्की पुष्टि अभी इसकी नहीं हो रही है। गोली किस जगह पर लगी है इसकी भी सूचना नहीं मिल रही है। पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची है। बता दें कि गोलीबारी के बाद गांव वालों का कहना है कि पुलिस को उनके द्वारा सूचना दिया गया है परंतु पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इलाज के लिए अस्पताल में ले जाने की वजह से इस मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From