• Monday, 23 June 2025
रोहित बना भीम आर्मी शेखपुरा का जिलाध्यक्ष

रोहित बना भीम आर्मी शेखपुरा का जिलाध्यक्ष

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा:

भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष रोहित पासवान को बनाया गया है। रोहित राजोपुर निवासी शिव शंकर पासवान के पुत्र हैं। रोहित को भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश कुमार पासवान के द्वारा मनोनीत किया गया।

शेखपुरा में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से रोहित का यह मनोनयन किया गया। इस अवसर पर रजनीश ने कहा कि रोहित कुमार भीम आर्मी के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे और दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के हित में काम करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए रोहित कुमार ने बताया कि संगठन के विस्तार को लेकर उनके द्वारा लगातार कार्य किया जाएगा और शीघ्र ही संगठन का विस्तार कर दबे कुचले की आवाज को उठाया जाएगा। लोगों ने रोहित को इस मनोनयन के लिए बधाई दी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like