शेखपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, एनसीसी को मिला प्रथम पुरस्कार
शेखपुरा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, एनसीसी को मिला प्रथम पुरस्कार
शेखपुरा।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय, शेखपुरा के परेड मैदान में भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु के साथ संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया।
समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए एनसीसी की टुकड़ी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने जिलेवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
मंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हो रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन लाभुकों के बीच भू-बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सरकारी कार्यालयों, पंचायत सरकार भवनों और महादलित टोलों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में विधान पार्षद ललन प्रसाद, विधायक रंधीर कुमार सोनी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!