• Monday, 09 June 2025
भटक कर बेंगलुरु पहुंच गया है प्रिंस: माता-पिता से मिलाने में करिए मदद, शेयर करें 

भटक कर बेंगलुरु पहुंच गया है प्रिंस: माता-पिता से मिलाने में करिए मदद, शेयर करें 

stmarysbarbigha.edu.in/

भटक कर बेंगलुरु पहुंच गया है प्रिंस: माता-पिता से मिलाने में करिए मदद, शेयर करें

शेखपुरा
भटकते भटकते एक किशोर अपने मां बाप से अलग होकर बेंगलुरु पहुंच गया। बेंगलुरु से उसके शेखपुरा बिहार के होने की जानकारी मिलने के बाद यहां के बाल कल्याण समिति से संपर्क स्थापित किया गया है। बाल संरक्षण इकाई से संपर्क करने के बाद उसके माता पिता की तलाश शुरू कर दी गई है।
 
 बताया गया कि   किसी रेल के माध्यम से अपने माता पिता के साथ प्रिंस नामक किशोर जा रहा था। तभी वह ट्रेन पर सोया रह गया और ट्रेन बेंगलुरु पहुंच गई वहां से भटकते भटकते उसे इधर-उधर देखा गया तो किसी ने उसे बेंगलुरु के बाल संरक्षण समिति में पहुंचा दिया। बाल कल्याण समिति बेंगलुरु में पूछताछ के बाद चुकी युवक गुंगा है इसलिए कुछ बता नहीं रहा परंतु उस के माध्यम से जो थोड़ी बहुत जानकारी प्राप्त हुई उसके अनुसार किशोर शेखपुरा जिले के बुधौली निवासी बताया जा रहा है।
DSKSITI - Large

बुधौली बाजार का निवासी होने की वजह से शेखपुरा के बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया गया। शेखपुरा बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास ने बताया कि बालक के माता-पिता को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बाल संरक्षण इकाई शेखपुरा का मोबाइल नंबर 99312-08589 को प्रचारित कर संपर्क स्थापित कर जानकारी दी ली सकती है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From