• Monday, 09 June 2025
गांव में मुफ्त मास्क बांटने की तैयारी में जीविका दीदी ने साढ़े तीन लाख से अधिक मास्क बनाएं

गांव में मुफ्त मास्क बांटने की तैयारी में जीविका दीदी ने साढ़े तीन लाख से अधिक मास्क बनाएं

stmarysbarbigha.edu.in/

गांव में मुफ्त मास्क बांटने की तैयारी में जीविका दीदी ने साढ़े तीन लाख से अधिक मास्क बनाएं

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में सभी पंचायतों में एक परिवार को 6 मास्क बिहार सरकार के निर्देश पर निशुल्क वितरण किए जाने की योजना के तहत जीविका दीदी के द्वारा मास्क बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। जीविका दीदी को साढ़े तीन लाख बनाने का ऑर्डर दिया गया है। जिसमें 207000 मास्क की आपूर्ति कर दी गई है जबकि 272000 मास का निर्माण कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने बताया कि शेखपुरा प्रखंड में दीदी के द्वारा सबसे अधिक मास्क का निर्माण किया जाता है। यहां प्रतिदिन 5000 मास्क बनाए जा रहे हैं। अरियरी में 3450, बरबीघा में 1000, चेवाड़ा1500, घाटकुसुंबा में 2288 मास्क और शेखोपुर सराय में 1208 प्रतिदिन बनाया जा रहा है। दीदी के माध्यम से मास्क की खरीद कर गांव में इसका वितरण किया जाएगा। 40 पंचायतों से मास्क की मांग की गई है। मास्क की आपूर्ति के बाद संगठन को ₹25 लाख की प्राप्ति होगी। जिसमें 172 दीदी को काम दिया गया है ।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like