• Tuesday, 10 February 2026
साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, गिरफ्तारी

साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, गिरफ्तारी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कमान संभालते ही साइबर अपराध और शराब माफिया के खिलाफ सघन अभियान चलाने की घोषणा कर दी थी। इस अभियान में लगातार साइबर क्राइम करने वाले युवाओं को पकड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में 2 युवाओं को पकड़ा गया है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया वालों को दी। उन्होंने इसकी जानकारी शनिवार की देर शाम शेखपुरा टाउन थाना में प्रेस वार्ता की और साइबर क्राइम से जुड़े लोगों की जानकारी दी।

DSKSITI - Large

डिहरी गांव निवासी हैं दोनों साइबर अपराधी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों साइबर अपराधी को डीहरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों साइबर अपराधी के यहां से कई आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बरामद किए गए हैं जो फर्जी हैं। जिसके आधार पर बैंक में खाता खोला जाता था और महीने में लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन होता था । गिरफ्तार किए गए साइबर ठग की पहचान सोनू कुमार और विकास कुमार के रूप में की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From