• Tuesday, 10 February 2026
बरबीघा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार

बरबीघा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार

 

बरबीघा: गुप्त सूचना के आधार पर मिशन थाना पुलिस ने बरबीघा शहर के एक मोहल्ले में संचालित अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार जुआरियों को एक लाख 41 हजार 390 रुपये नकद, चार मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया।

 

छापेमारी के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर कई जुआरी फरार हो गए, लेकिन चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्तियों में बरबीघा शहर के सामाचक मोहल्ला निवासी स्व. कृष्ण यादव का पुत्र संजय यादव, कामेश्वर राम का पुत्र नीरज, और वभन बीघा गांव निवासी सरदारी यादव का पुत्र टिंकू कुमार शामिल हैं।

 

पुलिस को पहले से मिल रही थी सूचना

 

मिशन थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि लंबे समय से मोहल्ले में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

 

बरामद नकदी और अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

DSKSITI - Large

 

बरबीघा में सक्रिय हैं जुए के अड्डे

 

बरबीघा शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से जुआ के अड्डे संचालित हैं। पुलिस ने समय-समय पर इन अड्डों पर कार्रवाई की है, लेकिन जुए का कारोबार अब भी जारी है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like