• Wednesday, 08 May 2024
बोले पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा : साइबर क्रिमिनल सुधर जाएंगे या क्षेत्र से भाग जाएंगे या जेल जाएंगे

बोले पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा : साइबर क्रिमिनल सुधर जाएंगे या क्षेत्र से भाग जाएंगे या जेल जाएंगे

DSKSITI - Small
शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय थाना का पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को हुए तीसरी बार शेखोपुरसराय थाना पहुंचे और इसका निरीक्षण किया। केस रिव्यू की और थाना अध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए। हाल ही में यहां के थानाध्यक्ष को बदला भी गया था। नए थाना अध्यक्ष रंजन कुमार को बनाया गया है। यहां साइबर ठगी का एक बड़ा अड्डा भी माना जाता है।
शेखोपुर सराय के एक दर्जन से अधिक गांव के युवा साइबरक्रिमिनल बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं । एटीएम फ्रॉड से लेकर चेहरा पहचानो गिरोह यहां संचालित है। इसी पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की बात पहले भी कही थी। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया ।

सख्त लफ्जों में एसपी ने कहा क्षेत्र छोड़ कर भाग जाएं अथवा जेल जाना होगा

DSKSITI - Large

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। कुछ दिन में और गिरफ्तारी होगी। साइबर अपराधी या तो सुधर जाएंगे अथवा यहां से पलायन कर जाएंगे। नहीं तो जेल जाना होगा। इस पर रणनीति बना ली गई है। वहीं मुखिया पर गोलीबारी के मामले में कहा कि डीएसपी के द्वारा इसकी जांच की गई है। जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जा रहा है। इसमें जो भी अभियुक्त होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like