• Monday, 09 June 2025
ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को आराम के लिए बनाया गया है यहां यहां रैन बसेरा

ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को आराम के लिए बनाया गया है यहां यहां रैन बसेरा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर रैन बसेरा के माध्यम से ठंड से लोगों को बचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वहां रहने के लिए 20 बेड का इंतजाम एक रैन बसेरा में किया गया है। वहां सस्ते दर पर खाने की भी व्यवस्था की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए डीपीआरओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनदयाल के नेतृत्व में रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

गिरीहिंडा के बस स्टैंड के पास एक रैन बसेरा संचालित है यहां 20 बेड लगाया गया है। यहां ₹30 में खाने की भी व्यवस्था की गई है लोगों को रहने के लिए व्यवस्था के साथ-साथ मच्छरदानी , कंबल सभी कुछ उपलब्ध कराया जाता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इसी तरह की व्यवस्था एकसारीबीघा में भी किया गया है। यहां भी रैन बसेरा संचालित है और सभी तरह की सुविधाएं यहां दी गई है । साथ ही रेलवे स्टेशन के पास एक अस्थाई रूप से रैन बसेरा बनाया गया है। यहां भी लोग रात्रि विश्राम कर सकते हैं। भोजन इत्यादि की एग्जाम यहां पर कम खर्च में किया गया है। नगर परिषद की देखरेख में संचालित है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड में किसी लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए इस तरह की व्यवस्था की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like