• Thursday, 31 July 2025
बैंक से पैसा निकाल कर आ रही महिला स्वास्थ्य कर्मी से डेढ़ लाख छीने

बैंक से पैसा निकाल कर आ रही महिला स्वास्थ्य कर्मी से डेढ़ लाख छीने

stmarysbarbigha.edu.in/

बैंक से पैसा निकाल कर आ रही महिला स्वास्थ्य कर्मी से डेढ़ लाख छीने 

 
शेखपुरा
 
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के स्टेट बैंक आफ इंडिया के स्थानीय शाखा से एक स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा अपने पेंशन के खाते से कर्ज लेकर तीन लाख रुपए की निकासी की गई। उसमें से डेढ़ लाख रुपये महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने साथ थैलक में रखी और डेढ़ लाख रुपये अपने पति को दिए। पैसे लेकर शेखपुरा शहर से वह अपने गांव सिरारी ओपी के जयमंगला जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी का थैला छीन लिया और भाग गए।
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरारी ओपी क्षेत्र के जयमंगला गांव निवासी विनोद सिंह की स्वास्थ्य कर्मी पत्नी उषा कुमारी ने बताया कि वह सेवा निवृत्ति स्वास्थ्य कर्मी   हैं । इसी में ₹3 लाख बैंक से निकासी उनके द्वारा लोन के रूप में किया गया। डेढ़ लाख रुपये पति को दे दिए। बस से गांव जाने के लिए वे सिरारी मोड़ पर उतरी।   वहां से जब पैदल घर जाने लगी।  पति पीछे रह गए । वहीं  बाइक पर सवार दो बदमाशों ने थैला छीन लिया। उनके द्वारा काफी हल्ला किया गया परंतु आसपास किसी के नहीं रहने से अपराधी थैला छीन कर भागने में सफल रहे। इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज कराई गई है।
 
 
 

विदेशी शराब तस्करी में राजगीर का तस्कर गिरफ्तार 

 
DSKSITI - Large

बरबीघा , शेखपुरा
 
बरबीघा के केवटी ओपी पुलिस ने विदेशी शराब तस्करी में राजगीर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार की रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुआ है।
वाहन चेकिंग अभियान डीह मोड पर लगाया गया जिसमें एक टाटा सुमो गाड़ी को जब चेक किया गया तो उसके पिछले सीट पर 10 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। वहीं शिव कुमार चंद्रवंशी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दी मामले में प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तारी युवक को जेल भेज दी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From