• Monday, 09 June 2025
News Capsule : आठ साल बाद दुष्कर्म एवं दूसरे दिन हत्यारोपी गिरफ्तार, किशोरी का अपहरण

News Capsule : आठ साल बाद दुष्कर्म एवं दूसरे दिन हत्यारोपी गिरफ्तार, किशोरी का अपहरण

stmarysbarbigha.edu.in/

News Capsule : आठ साल बाद दुष्कर्म एवं दूसरे दिन हत्यारोपी गिरफ्तार, किशोरी का अपहरण

शेखोपुरसराय/ चेवाड़ा

जिले के शेखोपुरसराय पुलिस ने 8 साल के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अस्थाना गांव से गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 8 साल पहले दुष्कर्म के मामले में हीरा पासवान आरोपित किए गए थे। लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भेज दिया गया।

वही करंडे थाना के छठीआरा गांव से हत्या के मामले में आरोपित किए गए दो लोगों को पुलिस ने प्राथमिकी के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस गांव में अशोक महतो की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया था। जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने कमलेश महतो, योगेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अजय महतो फरार चल रहे हैं।

बरबीघा थाना क्षेत्र के केवटी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोड्डी गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट की। मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोग जख्मी हो गए।

शेखपुरा सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी अंतर्गत गंगटी गांव में मारपीट की घटना में दो पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। गंभीर अवस्था में जख्मी को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नाबालिक बहन के अपहरण की प्राथमिकी

बरबीघा थाना के बेलाव गांव से नाबालिग बहन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने की प्राथमिकी उसके भाई ने दर्ज कराई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like