• Tuesday, 24 June 2025
न्यायिक सेवा की परीक्षा में जिला जज की बेटी दीक्षा ने पाई सफलता

न्यायिक सेवा की परीक्षा में जिला जज की बेटी दीक्षा ने पाई सफलता

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा के जिला जज जनार्दन त्रिपाठी की बेटी दीक्षा त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम में सफलता पाई है। दीक्षा को यह सफलता पहले ही प्रयास में मिला है।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2018 का परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम को जारी किया गया। जिसमें 610 छात्रों ने सफलता पाई है। परिणाम की जानकारी मिलने पर परिवार में ख़ुशी की लहर व्याप्त हो गई। परीक्षा पास करने की खुशी पर दीक्षा को उनके माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। दीक्षा वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ शेखपुरा में रह रही हैं।

इस बाबत दीक्षा ने बताया की वह अपने पिता को प्रेरणा मानते हुए खुद न्यायिक सेवा में जाना चाहती थी। जिसमें पहले प्रयास में ही उन्हें सफलता मिली है। इसके अलावे वह बिहार न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा में भी सफल रही। दीक्षा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई बीएचयू से की है। जबकि लॉ की पढ़ाई भारती विधापीठ पुणे से की है। वह वहां गोल्ड मेडलिस्ट रही है। दीक्षा जिला जज के तीन संतानों में दूसरी पुत्री हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like